Posts

Showing posts from June, 2020

3 लाख किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धरती पर गिरती है बिजली; इससे बचने के 6 तरीके

दैनिक भास्कर Jun 26, 2020 बिजली गिरना प्राकृतिक घटना है। हर सेकेंड धरती पर 50-100 बार बिजली गिरती है। सूर्य की सतह की तुलना में बिजली अधिक गर्म होती है। बिजली जिस रास्ते से होकर जमीन पर आती है, वहां की हवा 15 हजार डिग्री फाॅरेनहाइट तक गर्म हो जाती है। यह गर्मी सूरज की सतह की गर्मी (10 हजार फाॅरेनहाइट) से अधिक है।  जानिए यह क्यों गिरती है और इससे बचने के तरीके.. बिजली गिरने पर क्या करें 1.  सिर के बाल खड़े हो जाएं या झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे बैठकर कान बंद कर लें। यह इस बात का संकेत है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है। 2. जहां हैं, वहीं रहे। हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे-लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें। 3.  दोनों पैरों को आपस में सटा लें, दोनों हाथों को घुटनों पर रख कर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना संभव हो झुका लें। सिर को जमीन से सटने न दें। जमीन पर कभी न लेटें। 4.  बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें। खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहें। 5.  पेड़ बिजली को आकर्षित करते हैं, इसलिए पेड़ के नीचे खड़े न हों। समूह मे

Hindi poem

*कहाँ पर बोलना है* *और कहाँ पर बोल जाते हैं।* *जहाँ खामोश रहना है* *वहाँ मुँह खोल जाते हैं।।* *कटा जब शीश सैनिक का* *तो हम खामोश रहते हैं।* *कटा एक सीन पिक्चर का* *तो सारे बोल जाते हैं।।*  *नयी नस्लों के ये बच्चे* *जमाने भर की सुनते हैं।* *मगर माँ बाप कुछ बोले* *तो बच्चे बोल जाते हैं।।* *बहुत ऊँची दुकानों में* *कटाते जेब सब अपनी।* *मगर मज़दूर माँगेगा* *तो सिक्के बोल जाते हैं।।* *अगर मखमल करे गलती* *तो कोई कुछ नहीँ कहता।* *फटी चादर की गलती हो* *तो सारे बोल जाते हैं।।* *हवाओं की तबाही को* *सभी चुपचाप सहते हैं।* *च़रागों से हुई गलती* *तो सारे बोल जाते हैं।।* *बनाते फिरते हैं रिश्ते* *जमाने भर से अक्सर हम* *मगर घर में जरूरत हो* *तो रिश्ते भूल जाते हैं।।*   *कहाँ पर बोलना है* *और कहाँ पर बोल जाते हैं* *जहाँ खामोश रहना है* *वहाँ मुँह खोल जाते हैं।।*               🙏🙏🙏🙏🙏

Rajasthan govt helpline numbers

राजस्थान सरकार की पहल  शहर के नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिए नंबर पर फोन करें और शिकायत नंबर भी लें.  1.बिजली की समस्या :- 18002331912 0755 2551222 2. नगर निगम कॉल सेंटर :- 18002330014 155304 3.गैस सिलेंडर लीकेज :- 1906 4. मतदाता परिचय पत्र:- 1950 5.अस्पताल में इलाज न मिलने गंदगी व फोन पर बीमारी के उपचार :- 104 6.सांप निकलने :-  जफर खान 9893661295 शाहिद खान 9826291176 निखिल राउत9424724258 7.आधार कार्ड :- 18002331947 8.किसी भी विभाग की समस्या मुख्य मंत्री हैल्प लाईन :- 181 9. बुजुर्ग जनों की सहायता:- 18002331253 10.बीमार पशु :-1962  11.बच्चों पर अत्याचार :- 1098 12.महिला अपराध :- 1090 13 पुलिस सहायता :- 100 आप सभी से निवेदन है इन नंबर को अपने परिवार के साथ सभी दोस्त रिशतेदारों को बताएं जागरूक करें।।।

Vedit Prarthna प्रार्थना

..प्रार्थना.. सबके रक्षक, संरक्षक आश्रयदाता, प्रतिपालक, तारक, उद्धारक,  निवारक, शरण देने वाले, सबके प्रकाशक, तथा सर्वव्यापक, सर्वत्र, सार्वत्रिक, सार्वभौम प्रभु हमारी कामनाओं, संकल्प शक्ति, इच्छा शक्ति, अभिलाषा, उत्कंठा की पूर्ति के लिऐ और हमें पूर्ण आनंद प्रदान करने के लिऐ हमारे प्रति कल्याणकारी हो ! आपकी अनुपम कृपा से हमें सुख, (शुभ ,सौभाग्य, आराम, सांत्वना, सुविधा, सुभिता, अभिलाषा, सुगति, विलासिता, हर्ष, रस, संतोष, संतुष्टि, सुगमता, विनोद, प्रसन्नता) एवं समृद्धि ( श्री, कुशलता, प्रफुलता, खुशहाली, श्रेय, वैभव, संपन्नता सफलता)  प्राप्त हो !  हमारा वातावरण शांति और आनंद से परिपूर्ण हो!